{"_id":"110-26156","slug":"Bulandshahr-26156-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे झेलना पड़ा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे झेलना पड़ा बिजली संकट
Bulandshahr
Updated Wed, 10 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर, अलीगढ़ और गाजियाबाद में गहराया बिजली संकट
लखनऊ से वेस्ट यूपी में कराया गया इमरजेंसी कट
हरदुवागंज-मैनपुरी के मध्य लाइन में आया फाल्ट
बुलंदशहर/गाजियाबाद। हरदुवागंज से धरपा को जोड़ने वाली 220 केवीए मेन लाइन में मंगलवार दोपहर 1.25 बजे तकनीकी खराबी से बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे बुलंदशहर, गाजियाबाद और अलीगढ़ में बिजली संकट गहरा गया। मेन लाइन में फाल्ट की सूचना से पावर कारपोरेशन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की सूचना पर लखनऊ हेड क्वार्टर ने वेस्ट यूपी में इमरजेंसी कट लगाया। इससे पूरा वेस्ट यूपी प्रभावित हुआ। तकनीकी फाल्ट के चलते अनपरा-उन्नाव से सप्लाई होने वाली विद्युत आपूर्ति भी अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई।
यह हुई समस्या
अलीगढ़ के हरदुवागंज-मैनपुरी के मध्य मेन सप्लाई लाइन में फाल्ट आ गया। इससे अलीगढ़, बुलंदशहर और गाजियाबाद के ज्यादातर हिस्सों की बिजली गुल हो गई। जिले में इससे डीपीएच, डासना और मुरादनगर पावर स्टेशन संचालित होते हैं। इस दौरान अनपरा और उन्नाव से 400 केवी की सप्लाई जारी रही।
यह हुई हालत
हरदुवागंज सप्लाई फेल होने से उसको अन्य सप्लाई लाइनों से संभालने का प्रयास किया गया। इससे ईस्टर्न-वेस्टर्न लोड कनेक्टिविटी डिस्टर्व हो गई और वेस्ट यूपी के ज्यादातर जिलों की सप्लाई डिस्टर्व हो गई। अनपरा-उन्नाव लाइनों को ओवरलोड के चलते शट डाउन देना पड़ा।
विज्ञापन
महानगर ने भी झेली परेशानी
हरदुवागंज लाइन से 132 केवी डीपीएच, 132 केवी डासना और 220 केवी मुरादनगर पावर हाउस बंद हुए। सिटी जोन से अधिकारियों ने डीपीएच को शुरू करने का प्रयास किया, इससे ओवरलोड होकर सभी बिजलीघर बंद हो गए। इससे करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति की परेशानी झेलनी पड़ी।
ऐसे हुई व्यवस्था
लखनऊ से वेस्ट यूपी के जिलों में बारी-बारी से दो-दो घंटों के लिए सप्लाई बंद कराई गई। इसका क्रम रातभर जारी रहने की आशंका है।
नहीं लिया पिछले साल से सबक
बुलंदशहर में पिछले साल जुलाई और अगस्त में ग्रिड फेल हो गया था, जिससे कई दिन तक बुलंदशहर समेत कई जिलों की आपूर्ति ठप हो गई थी। उस समय बिजली जबरदस्त हाहाकार मचा था।
क्या कहते हैं अफसर
- हरदुवागंज और नरौरा से आने वाली 220 केवीए की लाइन फेल हो गई। इससे बुलंदशहर, अलीगढ़ और आधा गाजियाबाद की आपूर्ति प्रभावित रही। इंजीनियर्स ने कड़ी मेहनत से फाल्ट तलाश कर शाम तक लाइन सुचारु कर दी।
- राकेश कुमार बंशी, एक्सईएन, धरपा पावर स्टेशन
- लाइन फाल्ट से ज्यादा समस्या ओवरलोडिंग से हुई। अभी इसके जारी रहने की आशंका है। अभी और रोस्टिंग लेना पड़ सकता है।
- आर सहाय, एसई ट्रांसमीशन।
लाइनों को बारी-बारी से चलाया जा रहा है। ओवरलोड होने पर रोस्टिंग करनी पड़ रही है। हरदुवागंज सप्लाई लाइन ठीक हो गई है, लेकिन अभी व्यवस्था में थोड़ा वक्त लगेगा।
- डीसी अग्रवाल, अधीक्षण अग्रवाल।
नरौरा संयंत्र की दोनों इकाइयों से भी विद्युत उत्पादन ठप
नरौरा/बुलंदशहर। हरदुवागंज और नरौरा की विद्युत लाइन फेल होने के बाद नरौरा परमाणु ऊर्जा संयंत्र की 322 मेगावाट विद्युत उत्पादन कर रहीं दोनों यूनिटों से भी बिजली उत्पादन ठप हो गया है। नरौरा परमाणु संयंत्र के निदेशक एसके शर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर में धरपा पावर हाउस से सप्लाई बंद होने के बाद दोपहर 1.31 बजे संयंत्र की दोनों यूनिट भी ट्रिप कर गईं। जिससे यूनिट एक से हो रहा 172 मेगावाट और यूनिट 2 से हो रहा 150 विद्युत उत्पादन बंद हो गया। एनएपीएस के सभी अभियंता यूनिटोें में सुधार के लिए लगे हुए हैं। दोनों परमाणु यूनिटों से दोबारा विद्युत उत्पादन शुरू होने में कम से कम तीन दिन का समय लगेगा।