Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मेले में आकर्षण का केंद्र बना 400 ग्राम का टमाटर

मेले में आकर्षण का केंद्र बना 400 ग्राम का टमाटर

Tue, 25 Dec 2012 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Tue, 25 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
जैविक खेती का दिखा असर, लोगों ने देखा 12 फुट का गन्ना
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसान मेले में एक ओर जहां किसानों को विशेषज्ञों के शोध से परिचित होने का मौका मिल रहा है, वहीं पर दूसरी ओर वे साथी किसानों की खेती करने की विधियों से परिचित हो रहे हैं।
कृषि विद्यालय में आयोजित किसान मेले में कई नए आकर्षण दिखाई दे रहे हैं। दानपुर विकास खंड के गांव ढ़ोका के किसान रनवीर सिंह ने खेत में 12 फुट ऊंचा गन्ना पैदा किया है। गन्ने की खास बात यह है कि यह गिरा नहीं है, ज्यादातर एक समान आकार और ऊंचाई का है और इसमें रिकवरी अच्छी है। शिकारपुर तहसील के गांव रहमापुर स्यावली निवासी ओमपाल सिंह ने देशी टमाटर की जैविक फसल तैयार की है। इसमें टमाटर खराब नहीं हैं और 400 ग्राम के आकार तक के टमाटर हैं। वहीं ज्ञानेन्द्र सिंह ने जैविक हल्दी का उत्पादन किया है। इसकी खास बात खुशबू है। कृषि उपनिदेशक प्रसार एके विशभनोई ने बताया कि इन किसानों का चयन कर लोगों के सामने आदर्श रूप में पेश किया जाएगा। इससे अन्य किसान प्रेरित हो सकेंगे।
विज्ञापन

महोत्सव में सहायता समूह को बांटे चेक
बुलंदशहर। किसान महोत्सव के दूसरे दिन महिला सहायता समूहों को सरकारी सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। महोत्सव में जिले के 1200 किसानों ने आधुनिक तकनीकों, से खेती की जानकारी ली। महोत्सव में भारतीय चारा अनुसंधान संस्थान के पूर्व निदेशक डा.पीएस तोमर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इफको के मुख्य प्रबंधक ने बताया कि इफको की ओर से 16 किसानों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदला दौर : हाईटेक हुए अन्नदाता
बुलंदशहर (ब्यूरो)। तकनीकी क्रांति के दौर में कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। कभी बैलों के कमर पर हल लेकर चलने वाले किसान अब देशी और विदेश उपकरण लेकर खेतों में दिखाई देते हैं। क्रंाति का यह दौर बीते 10 साल में ज्यादा रहा। ऑस्ट्रेलिया से लेकर इटली की तकनीक जिले में पहुंची है। जनपद के किसान हाईटेक हो गए हैं। बीजों की नई किस्म और खेती करने की नई विधि ने भी किसानों को धन और संपदा से नवाजा है। मेहनत और तकनीक के इस मेल से जिले की धरती सोना उगल रही है हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed