{"_id":"110-22643","slug":"Bulandshahr-22643-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब संचालक के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब संचालक के घर लाखों की चोरी
Bulandshahr
Updated Mon, 26 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में गए थे परिजन, बंद मकान देख चोरों ने बोला धावा
चार लाख के जेवरात, 41 हजार नगद और कीमती सामान चोरी
बुलंदशहर। शहर के चांदपुर रोड हरि एंक्लेव कालोनी स्थित एक पैथालॉजी लैब संचालक के घर में शनिवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर के मेनगेट का ताला तोड़ अंदर घुसे और 4 लाख रुपये के जेवरात, 41 हजार रुपये समेत कीमती सामान चुरा ले गए।
हरि इंक्लेव कालोनी निवासी डॉ. नवनीत ने बताया कि शनिवार रात वह अपने सहकर्मी की शादी में शामिल होने परिवार समेत जहांगीरपुर गए थे। रविवार सुबह लौटे तो घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और सामान तितर-बितर था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। डॉ. नवनीत ने बताया चोर मकान में रखे लगभग दस तोले सोने, दो सौ ग्राम चांदी के जेवरात, 41 हजार रुपये की नकदी और कीमती सामान समेत लगभग पांच लाख रुपये का माल चुराकर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।