{"_id":"110-22637","slug":"Bulandshahr-22637-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-91: जाम से सिकंदराबाद जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-91: जाम से सिकंदराबाद जाम
Bulandshahr
Updated Mon, 26 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
05 घंटे तक जाम में फंसे रहे मुसाफिर
रूट डायवर्ट के बाद भी रेंगते रहे वाहन
सिकंदराबाद/बुलंदशहर। ट्रैफिक पुलिस की बदइंतजामी से एनएच-91 पर जाम आम हो गया है। रविवार को मोहर्रम जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था ऐसी चरमराई कि सिकंदराबाद भी जाम से कराह उठा। दोपहर एक बजे से लगा जाम शाम पांच बजे तक रहा। रूट डायवर्ट करने के बाद भी वाहन रेंगते नजर आए। करीब पांच घंटे के बाद यातायात सामान्य हुआ। इस दौरान बड़े वाहन चालकों को सबसे ज्यादा मुसीबत झेलनी पड़ी।
सिकंदराबाद में रविवार को एनएच-91 पर ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी हो गई। मोहर्रम जुलूस के मद्देनजर रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने बुलंदशहर भूड़ चौराहे से हैवी ट्रैफिक को हापुड़ साइड डायवर्ट कर दिया। लेकिन वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। दोपहर 1 से शाम पांच बजे तक हाइवे पर जाम लगा रहा। यातायात व्यवस्था बिगड़ने का कारण अतिक्रमण और अवैध स्टैंड भी रहे। दनकौर तिराहा, गुलावठी रोड, खुर्जा गेट, दादरी गेट पुलिस चौकी के पास लोग जाम में फंसकर कराहते रहे।