{"_id":"110-22623","slug":"Bulandshahr-22623-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालु लाचार, गंगा किनारे कूड़े का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालु लाचार, गंगा किनारे कूड़े का अंबार
Bulandshahr
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुगरासी। गंगा किनारे कूड़े का अंबार लगा होने से श्रद्धालु परेशान हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे आहत क्षेत्र वासियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।
भगवानपुर, बसीबांगर, फरीदाबांगर और निजामपुर से होकर गंगा निकलती है। इन गंगा घाटों पर कार्तिक स्नान पर विशाल मेला लगता है। ग्राम भगवानपुर गंगा पर क्षेत्र सहित दूर दराज से श्रद्धालु स्नान को पहुंचते हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने गंगा किनारे प्रदर्शन कर कूड़े के ढेर हटा सफाई कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन में हीरालाल, फतह सिंह, प्रदीप कुमार, चुन्नू, दुर्गेश त्यागी, अशोक कुमार, सौरव कुमार आदि रहे। भाजपा किसान मोर्च के पूर्व जिला संयोजक ओमप्रकाश लोधी ने कार्तिक स्नान से पूर्व कूड़ा नहीं उठने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता का कहना है कि गंगा किनारे पड़े कूड़े को तत्काल हटवाया जाएगा। ग्राम प्रधान कमलेश देवी ने कहा की पूरे गांव में मुनादी करा कूड़ा उठाने के लिए कह दिया गया है।