फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   व्यापार मंडल उपाध्यक्ष के बेटे पर हमला, लूटा

व्यापार मंडल उपाध्यक्ष के बेटे पर हमला, लूटा

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुगरासी। नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष के बेटे पर छह लोगों ने दुकान में घुसकर हमला किया और नगदी लूट ली। पिटाई में व्यापारी पुत्र जख्मी हो गया। पीड़ित ने दो को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वारदात से व्यापारियों में गुस्सा है। नामजद आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

बुगरासी के मोहल्ला तकिया वाला में नगर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष गोपाल वर्मा की ज्वेलरी शॉप है। उसके बगल में गोपाल वर्मा के पुत्र नीरज की कास्मेटिक की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम एक व्यक्ति नीरज से क्रीम ले गया था। वह कुछ देर बाद क्रीम वापस करने आया। बॉटल की सील टूटी देखकर नीरज ने वापस लेने से मना किया तो ग्राहक धमकाकर चला गया। आधे घंटे बाद वह ग्राहक अपने पांच साथियों के साथ दुकान में आया और नीरज पर हमला कर दिया। उससे मारपीट की। नीरज का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी नगदी भी लूट ली। हमलावरों के पास डंडे और एक तलवार थी। आसपास के लोगों के आने पर हमलाकर भाग गए। नीरज ने दो नामजद समेत सभी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य के 50 हजार उड़ाए
बुलंदशहर। बसपा नेत्री और पूर्व जिला पंचायत सदस्य दयावती को शॉपिंग के दौरान बैग कार में छोड़कर जाना महंगा पड़ा। बदमाशों ने कार का शीशा काटकर उनका बैग उड़ा दिया। बैग में पचास हजार की नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। नगर की यमुनापुरम निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य दयावती ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह कार में सवार होकर खुर्जा स्टैंड के पास पहुंची औैर कार पार्क कर जूतों की दुकान में चली गईं। दस मिनट बाद जब वह लौटीं तो कार के ड्राइवर साइड का शीशा कटा हुआ था और उनकी सीट पर रखा हुआ बैग गुम था। घटना के बाद दयावती ने आस पास के लोगों से बैग के संबंध में पूछताछ की, लेकिन सभी ने चुप्पी साध ली। दयावती कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed