फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   वोट बनवाने के लिए उमड़े लोग

वोट बनवाने के लिए उमड़े लोग

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। अग्रसेन इंटर कालेज में आयोजित मतदाता मेले में शनिवार को खूब भीड़ उमड़ी। मेले में करीब 500 लोग पहुंचे। इस दौरान करीब 40 प्रतिशत कर्मचारियों के समय पर न पहुंचने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दनकौर रोड स्थित अग्रसेन इंटर कालेज में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदाता मेला आयोजित किया गया। मेले का शुभारंभ एसडीएम हिमांशु गौतम ने फीता काटकर किया। यहां 416 लोगों ने मतदाता सूची में अपने नाम बढ़वाए। महज एक व्यक्ति ने सूची से नाम कटवाने की अर्जी दी। 29 लोगों ने मतदाता सूची में संशोधन करवाया। 74 लोगों ने डुप्लीकेट वोट बनवाए। इससे पूर्व सुबह 10 बजे 254 बीएलओ को मतदाता मेले में उपस्थिति दर्ज करानी थी, मगर नियत समय में करीब 40 प्रतिशत बीएलओ गैर हाजिर पाए गए। आलम यह था कि दोपहर 12 बजे तक बीएलओ मेले में आते दिखायी दिए। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। इस मामले में एसडीएम ने बताया कि समय पर न आने वाले कर्मचारियों की सूची बनाई जा रही है, इन पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ कर्मचारियों ने देर से आने की सूचना पहले से ही दी थी।
विज्ञापन


स्याना में 514 नए वोट बने
स्याना। लोकतंत्र की जागरूकता के लिए स्याना विधानसभा क्षेत्र का मतदाता मेला पब्लिक इंटर कालेज स्याना में लगाया गया, जिसमें 514 लोगों ने नए वोट बनने, निरस्तीकरण और संशोधन सहित बूथ परिवर्तन का आवेदन किया। स्याना क्षेत्र के 341 बीएलओ और 50 सुपरवाइजरों सहित वोटों के सिलसिले में आये लोगों को संबोधित करते हुए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की स्थापना का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर तक सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में घूमकर नये वोट बनने, कटने व शुद्धिकरण आदि का काम करेंगे। यदि किसी मतदाता को कोई परेशानी हो तो इस बाबत तहसील पर बने कंट्रोल रूम को सूचित करें। एसडीएम ने बीएलओ व सुपरवाइजरों को निर्वाचक नामावलियों के बारे में तकनीकी जानकारी भी दी। तहसीलदार धर्मपाल सिंह शिशौदिया, आरके संजय कुमार और इकराम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिबाई में शिविर आज
डिबाई। मतदाता पंजीकरण शिविर रविवार को नगर के कुबेर इंटर कालेज में लगाया जायेगा। उपजिलाधिकारी राम सिंह ने बताया कि इस शिविर में विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओं उपस्थित रहेंगे। उपजिलाधिकारी ने लोगाें से कैंप में पहुंच कर अपना मतदाता रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed