{"_id":"110-22365","slug":"Bulandshahr-22365-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के विरोध पर वृद्धा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट के विरोध पर वृद्धा की हत्या
Bulandshahr
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। रामविहार कालोनी में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने एक मकान में जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर वृद्धा के सिर पर वार कर हत्या कर दी। वृद्धा के बेटे-बहू शुक्रवार को घर लौटे तो वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
मूलरूप से अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चित्तसौन निवासी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह दोपहर एक बजे भैयादूज पर पत्नी अर्चना और बेटेे के साथ अलीगढ़ के गांव अंडला स्थित अपनी ससुराल गए थे। देवेंद्र के दो भाई और पिता गंगाशरण चित्सौन में रहते हैं। बृहस्पतिवार रात घर में केवल देवेंद्र की 70 वर्षीय मां शांति देवी थीं। शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे देवेंद्र अपने परिवार के साथ घर लौटे तो शांति देवी का लहूलुहान शव मिला। घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां और बक्से खंगाले हुए थे। देवेंद्र ने बताया कि बदमाश घर में रखे नकदी-जेवर लूटकर ले गए। विरोध करने पर उनकी बूढ़ी मां के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सिटी और कोतवाल मौके पर पहुंचकर वारदात की पड़ताल में जुट गए। कोतवाल जितेंद्र कालरा ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
बेटी के ससुराल वालों पर आरोप
बुलंदशहर। मृतका शांति देवी की पौत्री ने चार साल पहलेे पड़ोसी युवक से लव मैरिज की थी। इसके बाद दोनों परिवार एक दूसरे से रंजिश मानने लगे थे। दोनों परिवारों में रिश्तेदारी संबंध होने और पड़ोस में रहने के बावजूद एक दूसरे के घर में आना-जाना नहीं था। पड़ोसियों का कहना है कि कई बार दोनोें परिवारों में विवाद भी हो जाता था। शांति देवी के पति गंगा सरन और पुत्र देवेंद्र शर्मा का कहना है कि पड़ोसी युवक उनकी संपत्ति को हड़पना चाहता था। इसी साजिश के चलते आरोपी युवक ने उनकी बेटी को बहलाकर प्रेमविवाह कर लिया था। आरोप है कि शादी से पहले भी आरोपी युवक खाने में धीमा जहर मिलाकर देवेंद्र के परिवार को देता था। देवेंद्र ने पड़ोसी युवक, उसके परिजनों पर लूटपाट और मां की हत्या करने का आरोप लगाया है और पुलिस ने शिकायत पर पड़ोसी युवक को हिरासत में भी ले लिया है, लेकिन पड़ोसियों ने आरोप को निराधार बताया है।