फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बदमाशों ने महिला से चेन झपटी, एक को दबोचा

बदमाशों ने महिला से चेन झपटी, एक को दबोचा

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
निकाह में जाने के दौैरान हुई वारदात, दो फरार
विज्ञापन

बुलंदशहर। निकाह समारोह में जा रही एक महिला से रविवार रात तीन बदमाशों ने चेन लूट ली और फरार हो गए। सोमवार सुबह घटना स्थल पर पहुंची महिला ने एक आरोपी को पहचान लिया। परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
शहर के देवीपुरा प्रथम निवासी आरिफ ने बताया कि रविवार रात उसके चचेरे भाई का वलीमा था। एक गार्डन में दावत की व्यवस्था की गई थी। आरिफ की मां दिलशाद बेगम और पत्नी इमराना परवीन रविवार रात निकाह मेें शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान अनूपशहर बाईपास स्थित कालोनी में दोनों सास-बहू अपने एक रिश्तेदारों को बुलाने जाने लगी। गली में खड़े तीन युवकों में से एक ने इमराना परवीन के गले से चेन झपट ली और फरार हो गया। इमराना और दिलशाद बेगम ने उसके साथ खड़े दो युवकों पकड़ लिया और उसके साथी के बारे में पूछताछ की तो आरोपी दोनों महिलाओं को चकमा देकर भाग गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह किसी परिचित ने उसी गली में कुछ युवकों के खड़े होने की सूचना पीड़ित परिवार को दी। इस पर परिजन इकट्ठा होकर मौके पर पहुंच गए। पीड़ित महिलाओं के पहचाने पर परिजनों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed