{"_id":"110-22250","slug":"Bulandshahr-22250-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी फरार प्रेमिका पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी फरार प्रेमिका पकड़ी
Bulandshahr
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद। प्रेमी के साथ फरार हुई प्रेमिका को पुलिस ने खानपुर रोड ईलना तिराहे पर पकड़ लिया, जबकि प्रेमी पुलिस को देख फरार हो गया। गांव असरफपुर निवासी किशोरी घर से शौच करने का बहाना करके 18 अक्तूबर की रात प्रेमी के साथ फरार हो गई। किशोरी के पिता ने रिश्तेदारी में युवती की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद किशोरी के पिता ने आरोपी प्रेमी को नामजद करते हुए औरंगाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पीड़ित पिता की रिपोर्ट पर प्रेमी युगल की तलाश जुट गई। रविवार को प्रेमी क्षेत्र के गांव ईलना तिराहे पर नजर आ गए। पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में ले लिया, जबकि आरोपी प्रेमी पुलिस देख मौके से फरार हो गया। मामले की विवेचना कर रहे एसएसआई पांडेय ने बताया कि हिरासत में ली गई प्रेमिका ने पूछताछ में बताया कि मंदिर में दोनों शादी कर चुके हैं। प्रेमी को जल्द दबोचा जाएगा।
विज्ञापन