फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जानलेवा हमले में 3 को सात साल की कैद

जानलेवा हमले में 3 को सात साल की कैद

Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर (ब्यूरो)। चार साल पहले बाइक सवारों पर कातिलाना हमला करने वाले तीन आरोपियों को एडीजे-16 अब्दुल मोबिन ने सात वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दो-दो हजार रुपये अर्थदंड जमा करने का भी आदेश दिया है। एडीजीसी चंद्रमोहन ने बताया कि 26 सितंबर 2008 को कोतवाली देहात के गांव हातिमाबाद निवासी मो अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मो अली का भाई सलीम और रिश्तेदार कलाम बाइक से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान ग्यासपुर रजवाहे के पास मुख्तियार, अरशद, मुमताज व इरशाद रास्ते में मिले। चारों ने सलीम और कलाम पर फायरिंग कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंच गए तो आरोपी कार से फरार हो गए। चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपी मुमताज की मृत्यु हो गई। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दोषी मानते हुए सात वर्ष कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन

दो आरोपियों को सात वर्ष का कारावास
बुलंदशहर। एडीजीसी विमलेश कुमारी ने बताया कि 15 जून 2010 को सुभाष यादव ने गुलावठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुभाष और उसके पिता हेमराज बाइक से जा रहे थे। तभी छपरावत मोड़ पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी। गोली हेमराज घायल हो गया। एडीजे-5 शिव सिंह यादव ने आरोपी भूपेंद्र, अर्जुन को चार वर्ष व पांच सौ जुर्माना, धारा 307 में सात वर्ष व एक हजार जुर्माना व धारा 25 आर्म्स एक्ट में अर्जुन, भूपेंद्र व पप्पू को तीन वर्ष कारावास और सौ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed