{"_id":"110-21649","slug":"Bulandshahr-21649-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंछेपुर में बुखार से मासूम की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंछेपुर में बुखार से मासूम की मौत
Bulandshahr
Updated Tue, 23 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद/रबूपुरा। रबूपुरा क्षेत्र के गांव आंछेपुर में सोमवार को बुखार से एक मासूम की मौत हो गई। गांव में एक माह से अंदर बुखार से यह चौथी मौत है। गांव आछेपुर निवासी किरनपाल के डेढ़ वर्षीय पुत्र राहुल की रविवार को अचानक तबियत बिगड़ी। किरनपाल ने बताया कि पहले राहुल को हल्का बुखार आया और बाद में पूरा शरीर तप गया। उसे गांव के झोलाछाप के पास दिखाया गया। रात करीब दो बजे राहुल की मौत हो गई। इससे पहले देवू के तीन बच्चों की बुखार के कारण मौत हो चुकी है। बुखार से बच्चे की मौत की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप लगाने पहुंची।
बहलोलपुर में डेंगू के तीन मामले
छतारी। बहलोलपुर गांव में तीन लोगों को डेंगू की पुष्टि होने से ग्रामीणों में हड़कंप है। मरीजों को अलीगढ़ और दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहलोलपुर निवासी महिलपाल (40), गौरी (20), मोहित (18) को पंद्रह दिन पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर महिपाल को दिल्ली, गौरी और मोहित को अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टरों ने सभी को डेंगू बताया है। वहीं सीएमओ बुलंदशहर का कहना है कि बहलोलपुर में मंगलवार को डॉक्टरों और मलेरिया विभाग की टीम भेजकर मरीजों की जांच कराई जाएगी।