{"_id":"110-20830","slug":"Bulandshahr-20830-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसल चेक से निकाले 1.45 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसल चेक से निकाले 1.45 लाख
Bulandshahr
Updated Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। निजी बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाने के फेर में नगर निवासी एक युवक 1.45 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया। युवक ने मंगलवार को कोतवाली में तीन कथित बैंककर्मियों को नामजद कर और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला फर्राशान निवासी अतुल किशन ने बताया कि उसने 14 अगस्त 2012 को एक निजी बैंक में क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। कुछ दिन बाद आशीष नाम के एक कथित बैंककर्मी की कॉल उसके मोबाइल पर आई और उसने कुछ दस्तावेज जमा करने को कहा। दस्तावेज के लिए पूछने पर उसने कहा कि इस संबंध में अन्य कर्मचारी राधिका जानकारी देगी। राधिका ने उससे तीन माह की बैंक स्टेटमेंट, चार फोटो, चार हस्ताक्षर किए हुए कैंसल चेक, पेनकार्ड, वोटर आईडी जमा करने को कहा। 14 सितंबर को इमरान नाम का कथित एक बैंककर्मी घर आया। अतुल ने उसे दस्तावेज दे दिए। 23 सितंबर को जब अतुल एटीएम गया, तो खाते से 95 हजार एक बार और 50 हजार दूसरी बार निकाले जाने की जानकारी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।