{"_id":"110-20788","slug":"Bulandshahr-20788-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर भिड़े दो पक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ पर भिड़े दो पक्ष
Bulandshahr
Updated Mon, 24 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव जिराजपुर में शनिवार शाम छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए। गंभीर घायल एक युवक को जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है।
गांव जिराजपुर निवासी एक युवती शनिवार शाम अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। तभी एक युवक ने उससे छेड़छाड़ कर दी। युवती ने परिजनों को बताया। गुस्साए परिजन विरोध जताने आरोपी के घर पहुंचे, तो वहां पर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। संघर्ष में एक पक्ष से जतन, राजबहादुर, सतवीर भूपेंद्र और दूसरे पक्ष के रामनरेश, यतेंद्र, शिवराज घायल हो गए। घायलों को पहासू के सीएचसी में भर्ती कराया गया। भूपेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया। संघर्ष की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।