{"_id":"16239","slug":"Bulandshahr-16239-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प
Bulandshahr
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर। अनूपशहर में नागरिकों ने मदर्स डे पर गंगा को प्रदूषण मुक्त कर स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। रविवार सुबह दर्जनों लोग जाह्नवी द्वार पहुंचे और गंगाजल का आचमन कर संकल्प लिया कि अनूपशहर क्षेत्र में मां गंगा को किसी भी कीमत प्रदूषित नहीं होने देंगे। गंगा को स्वच्छ रखने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उधर, तहसीलदार रामनाथ वर्मा के नेतृत्व में रविवार सुबह लोगों ने बबस्टर गंज, दिनेशघ् ाट, लाल महादेव घाट और पक्के घाटों पर गंगा सफाई अभियान चलाया। तहसीलदार ने कहा कि मदर्स डे पर इससे बढ़िया कार्य कोई नहीं हो सकता। उन्होंने गंगा में पॉलीथिन, कपड़े, शव, अधजले शव, पूजा सामग्री, क्षतिग्रस्त प्रतिमाएं और कलेंडर आदि प्रवाहित नहीं करने को कहा। सतीश, कुलदीप शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, प्यारेलाल, दीपक शर्मा, भूपेंद्र सिंह, अवधेश गर्ग, विजय, नटवर लाल शर्मा, सुभाष चंद शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन