{"_id":"16018","slug":"Bulandshahr-16018-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालक 10 जून को दिल्ली में धरना देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालक 10 जून को दिल्ली में धरना देंगे
Bulandshahr
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। राजकीय वाहन चालक महासंघ ने रविवार को राजे बाबू पार्क में बैठक कर आल इंडिया फेडरेशन चालक संघ नौ जून को दिल्ली में बैठक एवं 10 जून को जंतर मंतर पर धरना देगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरपाल सिंह ने कहा कि राजकीय वाहन चालक संघ अपनी मांगों के संबंध में और आल इंडिया फेडरेशन चालक संघ के तत्वावधान में आंदोलन करेगा। मांगों को लेकर 9 जून को दिल्ली में बैठक होगी। 10 जून को जंतर मंतर पर धरना दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा कि 9 जून की बैठक में धरना के बारे में भी चर्चा होगी।
विज्ञापन