{"_id":"15960","slug":"Bulandshahr-15960-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों अौर पुलिस का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों अौर पुलिस का कहर
Bulandshahr
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नगर पािलका के सफाई कर्मी को सरेआम पीटा
संघ ने कार्रवाई न होने पर दी हड़ताल की धमकी
खुर्जा। नगर के रानी वाला चौक पर शुक्रवार को सुबह के समय अपने कार्य में जुटे सफाई कर्मचारी से दबंग ने मारपीट कर दी। पीड़ित की सूचना पर अन्य सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी भाग गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी और संघ ने कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी।
नया गंज निवासी रामौतार नगर पालिका में सफाई कर्मचारी है। शुक्रवार को सुबह के समय रामौतार रानी वाला चौक पर अपना कार्य कर रहा था। इसी दौरान एक दबंग रामौतार से गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। रामौतार की सूचना पर सफाई कर्मचारी संघ के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। संघ के अध्यक्ष शिव कुमार बालू ने कहा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो हड़ताल होगी।
निर्दोष पिता और पुत्र को हवालात में डाला
खुर्जा (ब्यूरो)। अरनियां क्षेत्र के गांव कमालपुर के असहायों पर पहले पुलिस और फिर दबंगों ने कहर बरपाया। दबंग की शिकायत करने पहुंचे पीड़ित पिता-पुत्र को पुलिस ने हवालात में डाल दिया। दबंग ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा।
विज्ञापन
गांव कमालुपर निवासी रुप चंद और उसके पिता बसंत लाल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात एक दबंग नशे में उनके घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पिता-पुत्र से अभद्रता कर दी। बृहस्पतिवार की रात में पीड़ित पिता-पुत्र थाने में आरोपी की शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाय निर्दोष पिता-पुत्र को हवालात में डाल दिया। पिता-पुत्र की गैरमौजूदगी में दबंग अपने साथियों को लेकर उनके घर में घुसा। विरोध करने पर रुप चंद की पत्नी मीना देवी और बसंत लाल की पत्नी शीला देवी, उनके धेवते-धेवती कृष्णा, ज्योति और किरन को पीटा। निर्दोष पिता-पुत्र को हवालात में डाल रखा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव में दो पार्टियों में मारपीट हुई थी, एक पक्ष को पूछताछ कर छोड़ दिया गया है। एनसीआर लिखकर मामले की जांच की जा रही है।