{"_id":"15879","slug":"Bulandshahr-15879-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण घोटाले की आंच बुलंदशहर भी पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण घोटाले की आंच बुलंदशहर भी पहुंची
Bulandshahr
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। एनएचआरएम घोटाले के बाद केंद्र सरकार की आर्थिक मदद से गांवों में बनाए गए शौचालयों में भी धांधली का जिन्न बाहर निकल आया है। इसकी आंच बुलंदशहर में भी पहुंची है। जिले में पिछले पांच वर्षों में राजकीय सहायता से बनाए गए शौचालयों की जांच की जाएगी। इसके लिए अफसरों की टीमों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत गांवों में शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इनके निर्माण में केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लाभार्थी को 4540 रुपये का अनुदान दिया गया है। प्रदेश में कई जनपदों में शौचालयों के निर्माण में धांधली उजागर होने के बाद योजना की जांच बैठा दी गई है।
बुलंदशहर जिले में वर्ष 2007 से लेकर 2012 तक बनाए गए शौचालयों की जांच की जाएगी। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। अधिकारियों की टीमें गांव-गांव जाकर शौचालयों का निर्माण देखेगी। टीमें लाभार्थियों से अनुदान की रकम मिलने के बारे में भी पूछताछ करेंगी।
विज्ञापन
प्रभारी डीपीआरओ और डीईएसटीओ रश्मि का कहना है कि शौचालय निर्माण की जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।
2007 से 12 तक बने शौचालय
वर्ष संख्या
2011-12 3093
2010-11 874
2009-10 487
2008-09 2097
2007-08 655