{"_id":"5bf460ffbdec22695a4bf708","slug":"91542742271-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब निजी कंपनी पटरी पर लाएगी मालगाड़ी का इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब निजी कंपनी पटरी पर लाएगी मालगाड़ी का इंजन
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब निजी कंपनी पटरी पर लाएगी मालगाड़ी का इंजन
खुर्जा जंक्शन। स्टेशन पर पिछले एक सप्ताह से जमीन पर पड़े मालगाड़ी के इंजन को अब निजी कंपनी पटरी पर लाएगी। इंजन न निकलने के कारण रेलवे ने इसका ठेका कंपनी को दे दिया है। रेलवे विभाग ने तीन दिन के भीतर माल गाड़ी का इंजन उठाने का दावा किया है।
बुधवार को कानपुर से माल लेकर मालगाड़ी खुर्जा स्थित अर्शिया के लिए चली थी। रात करीब नौ बजे खुर्जा स्टेशन पर जब मालगाड़ी पहुंची तब सिग्नल लाल होने के बावजूद चालक ने ब्रेक नहीं लगाया और लोहे के बने ठोकर को तोड़ता हुआ माल गाड़ी का इंजन पटरी को छोड़कर करीब 140 मीटर आगे जमीन पर पहुंच गया था। उसके बाद से रेलवे के अधिकारी इंजन को पटरी पर लाने के लिए कोशिश में जुटे हुए थे, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी जमीन में फंसा इंजन निकल नहीं पाया। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि इंजन को निकालने का काम प्राइवेट कंपनी को दिया गया है। तीन दिन के अंदर माल गाड़ी के इंजन को जमीन से निकालकर पटरी पर ले आया जाएगा।