फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फरजाना मामले में एक आरोपी गिरफ्तार,पति फरार

फरजाना मामले में एक आरोपी गिरफ्तार,पति फरार

Tue, 07 Aug 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
फरजाना मामले में एक आरोपी गिरफ्तार,पति फरार
फरजाना मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पति फरार
विज्ञापन

- हलाला का विरोध करने पर की थी मारपीट, जान से मारने की दी थी धमकी
- पीड़ित ने जताया था जान का खतरा, पुलिस से मांगी थी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद। हलाला का विरोध करने पर फरजाना के साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी पूर्व पति अभी फरार है।

बता दें कि नगर निवासी फरजाना ने समाजसेवी डा.समीना की मदद से सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक, बहुविवाह, हलाला को असंवैधानिक करार दिए जाने की याचिका दायर की थी। याचिका दायर करने की जानकारी होने पर उसका पूर्व पति गांव कासना जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी अब्दुल कादिर अपने मुंह बोले पिता शमशेर के साथ 24 जुलाई की शाम उसके मायके पहुंचा और उसपर अपने मुंह बोले पिता के साथ हलाला करने और बाद में उसके साथ निकाह करने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरजाना की तहरीर पर अब्दुल कादिर, शमशेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को फरजाना ने कोतवाली पहुंच आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अपनी व परिवार के लोगों को जान का खतरा बताया था। कोतवाल अवनीश कुमार ने बताया कि आरोपी शमशेर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है, फरार आरेापी पूर्व पति की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed