{"_id":"68a207f3d97bab5f4709852c","slug":"88-lakhs-received-for-building-classrooms-in-eight-council-schools-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-138947-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आठ परिषदीय स्कूलों में कक्षा कक्ष बनाने को मिले 88 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आठ परिषदीय स्कूलों में कक्षा कक्ष बनाने को मिले 88 लाख
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के आठ परिषदीय स्कूलों में कक्षा कक्ष बनाए जाएंगे। इसके लिए 88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। एक कक्ष के निर्माण पर 11 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान है। जल्द ही चयनित स्कूलों में यह कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
जिले में इस समय 1862 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें किसी न किसी योजना व मद से विकास कार्य होते रहते हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि पिछले दिनों शासन को आठ स्कूलों में एक-एक कक्षा कक्ष का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इस पर शासन ने 88 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है।
राशि मिलने के बाद अब इन स्कूलों में कक्षा कक्ष बनाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। बताया कि जर्जर हो चुके स्कूलों के नए भवन और स्कूलों में होने वाले जरूरी कार्य के लिए भी विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इस पर जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है।