{"_id":"669160d359c4fe0c290a5c9f","slug":"85-roadways-buses-will-run-for-haridwar-from-july-22-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-118614-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हरिद्वार के लिए 22 जुलाई से चलेंगी 85 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हरिद्वार के लिए 22 जुलाई से चलेंगी 85 रोडवेज बसें
विज्ञापन
बुलंदशहर। शिवरात्रि को लेकर उप्र परिवहन निगम के अफसरों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सावन लगते ही 22 जुलाई से उप्र परिवहन निगम की 85 रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसमें बुलंदशहर से 35, खुर्जा से 30 और सिकंदराबाद से 20 बसों का संचालन होगा। वहीं, जरूरत पड़ने पर सभी जगह 10-10 बसों को रिजर्व रखा जाएगा।
इस बार शिवरात्रि दो व तीन अगस्त को है। शिवरात्रि पर शिवभक्त हरिद्वार, गौमुख व अन्य गंगाघाटों से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इसको लेकर निगम द्वारा प्रतिवर्ष हरिद्वार के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है। इससे शिवभक्त आसानी से गंगाजल लेने जा सके। पिछले दो साल से काफी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेने को रवाना हुए। इस बार जिले से काफी संख्या में शिवभक्तों के गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार जाने की संभावना है। वहीं, हरिद्वार के साथ-साथ अन्य रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए अफसरों द्वारा तैयारियां कर ली गईं हैं।
हरिद्वार के लिए बुलंदशहर से 35, खुर्जा से 30 और सिकंदराबाद से 20 बसें लगाई जाएंगी। इन बसों का संचालन 22 जुलाई से शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही शिवभक्तों की संख्या अधिक होने पर 10-10 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा। अन्य रूटों पर यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए बसों का समय घटाया जाएगा। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो