{"_id":"5bf06325bdec22694f461f35","slug":"81542480677-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान ने सरकारी चकरोड़ से अवैध खनन कर मिट्टी उठाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान ने सरकारी चकरोड़ से अवैध खनन कर मिट्टी उठाने का लगाया आरोप
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरोड से अवैध खनन कर मिट्टी उठाने का लगाया आरोप
सिकंदराबाद। ग्राम प्रधान ने तीन लोगों पर अवैध खनन कर सरकारी चकरोड की मिट्टी उठाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी संबंधित लेखपाल ने कार्रवाई नहीं की।
तहसील क्षेत्र के गांव चंदेरू की ग्राम प्रधान सबाना ने बताया कि ग्राम पंचायत के मजरा ग्राम इनायतगढ़ी निवासी तीन युवकों ने अपने खेत की मिट्टी को बेच दिया था। अब उक्त तीनों ने गांव के बाहर जा रही सरकारी चकरोड से अवैध रूप से खनन कर मिट्टी को उठाकर अपने खेत में डाल लिया। बताया कि शिकायत के बाद भी संबंधित लेखपाल ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। ग्राम प्रधान ने लेखपाल पर अवैध खनन के आरोपियों से साठगांठ करने का आरोप लगाया है। एसडीएम डा.वेदप्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो