{"_id":"5aaebd814f1c1bbb758b6434","slug":"81521401217-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार संकलन में मदद नहीं करने वालों पर एसडीएम के तेवर तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार संकलन में मदद नहीं करने वालों पर एसडीएम के तेवर तल्ख
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार संकलन में मदद नहीं करने वालों पर एसडीएम के तेवर तल्ख
सिकंदराबाद। राशन कार्ड धारक समेत सदस्यों को आधार से लिंक कराने को चलाए जा रहे अभियान में आधार संकलन में मदद नहीं करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ एसडीएम तल्ख तेवर में नजर आई। उन्होंने ऐसे सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। पूर्व में एसडीएम ने 18 राशन डीलरों को नोटिस जारी कर चुकी हैं।
एसडीएम डा. शुभी सिंह काकन ने बताया कि राशन की कालाबाजारी रोकने व लाभार्थी को खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ पहुंचाने के लिए धारक, सदस्यों को आधार से लिंक करने का कार्य किया जा रहा है। सिकंदराबाद में 10782 कार्ड धारक व 47971 सदस्य हैं। वहीं ककोड़ में 1195 कार्ड धारक और 5206 सदस्य हैं। सिकंदराबाद ग्रामीण में 51635 कार्ड धारक, 210994 सदस्य है। सभी के राशन कार्ड को आधार से लिंक करने का काम किया जा रहा है। बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि आधार कार्ड में लगे अधिकारी, कर्मचारी कार्ड धारक व सदस्यों के आधार की छाया प्रति संकलन करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके चलते राशन कार्ड को आधार से लिंक करने का कार्य धीमी गति से हो रहा है। 22 मार्च को तहसील परिसर में समीक्षा बैठक ली जाएगी। इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी, कर्मचारी को बक्शा नहीं जाएगा। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि करीब 70 प्रतिशत कार्ड धारकों सदस्यों के राशन कार्ड को आधार से लिंक किया जा चुका है। समीक्षा बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। सहयोग नहीं करने वालों के विषय में भी अवगत कराया जाएगा।