फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   80-year-old aunt's cash and jewellery worth Rs 1 lakh stolen

Bulandshahar News: 80 साल की मौसी के एक लाख कैश और जेवर उड़ाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
80-year-old aunt's cash and jewellery worth Rs 1 lakh stolen
अनूपशहर। गांव लच्छमपुर में एक भांजी ने अपनी ही 80 वर्षीय बुजुर्ग और बेसहारा मौसी के जीवनभर की जमापूंजी पर हाथ साफ कर दिया। महिला ने अपनी भांजी पर एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के पुश्तैनी जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित बुजुर्ग मद्दो देवी गांव में अकेली रहती है। बीते 16 फरवरी को बुलंदशहर के काशीराम आवास विकास की रहने वाली भांजी पुष्पा मालती देवी के साथ लच्छमपुर आई थी। बातों-बातों में महिला ने कहा कि मेरे पास एक लाख रुपये नगद और सोने की हसली, बाली व चांदी के लच्छे-तगड़ी रखे हैं। मेरे मरने के बाद इन्हें बेचकर मेरा अंतिम संस्कार कर देना। बुजुर्ग महिला जैसे ही उनके लिए पानी लेने बाहर गई, पुष्पा ने अलमारी से नकदी और जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन

साथ आई मालती ने उसे चोरी करते देख लिया। उन्होंने महिला को इसकी जानकारी दी। बुजुर्ग महिला ने जब बुलंदशहर आकर रुपये और गहने वापस मांगे, तो आरोपी भांजी टालमटोल करने लगी। पीड़िता गवाहों के साथ उसके घर पहुंची। आरोप है कि पुष्पा ने उन्हें धक्का दे दिया और फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। दबंगों ने बुजुर्ग और उसके गवाहों को जान से मारने और शहर छुड़वाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और चोरी किया गया माल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed