फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   80 students left the improvement compartment exam

Bulandshahar News: 80 परीक्षार्थियों ने छोड़ी इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट की परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के दो केंद्रों पर शनिवार को इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट की परीक्षा हुई। दो पालियों में चली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में पंजीकृत 886 में से 806 छात्र-छात्रा शामिल हुए। 80 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि हाईस्कूल इंप्रूवमेंट की परीक्षा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक चली। इसमें पंजीकृत 509 में से 464 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

45 छात्र-छात्रा अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज में दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक चली। इसमें पंजीकृत 377 में से 342 शामिल हुए और 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। इस पर जिला स्तर से लेकर लखनऊ तक निगाह रखी गई। छात्र-छात्राओं को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश दिया गया।

दोनों परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व व्यापक इंतजाम रहे। साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ परीक्षक भी सतर्क रहे। परिणाम बोर्ड की ओर से जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed