{"_id":"66c76d12ca989f0dfd027f68","slug":"75-roadways-buses-will-run-from-today-for-police-recruitment-examination-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-120739-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आज से चलेंगी 75 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आज से चलेंगी 75 रोडवेज बसें
विज्ञापन
बुलंदशहर। पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए परीक्षा केंद्र वाले रूटों पर बसों का संचालन बढ़ा दिया है। परीक्षा के लिए 30-30 बसें खुर्जा व सिकंदराबाद से मंगाई गई है और 15 बसें बुलंदशहर डिपो की संचालित होगी। मथुरा, हाथरस व मेरठ, सहारनपुर रूट के लिए नए बस अड्डे से और बिजनौर, मुरादाबाद, गढ़, गाजियाबाद व कौशांबी के लिए पुराने रोडवेज बस अड्डे से बस मिलेगी।
जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। बाहरी जनपदों के अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए यहां आएंगे तो वहीं, यहां के अभ्यर्थियों को अन्य जनपदों में जाना पड़ेगा। इसके लिए परिवहन निगम ने निशुल्क बस सेवा का संचालन शुरु कर दिया हैं। बृहस्पतिवार रात तक नगर के पुराने रोडवेज बस अड्डे से सभी जनपदों के लिए बस रवाना हुई।
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 30-30 बसें खुर्जा व सिकंदराबाद की और 15 बसें बुलंदशहर डिपो की लगाई गई हैं। मथुरा, बागपत, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर जाने के लिए अभ्यर्थी सदर तहसील के पास बने नए बस अड्डे पर और बिजनौर, मुरादाबाद, गढ़, गाजियाबाद एवं कौशांबी के लिए पुराने बस अड्डे से बसों का संचालन होगा। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल से टूंडला मेमू का खुर्जा तक होगा संचालन
बुलंदशहर। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सुविधा देने के लिए ट्रेनों का विस्तार किया हैं। कानपुर सेंट्रल से टूंडला मेमू का खुर्जा तक संचालन करने का निर्णय लिया है। जो आवश्यकतानुसार चलाई जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए मेमो ट्रेनों का विस्तार किया हैं। कानपुर-टूंडला 04187 ट्रेन का 23, 24, 25, 30 व 31 को खुर्जा तक आवश्यकतानुसार संचालन किया जाएगा।