फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   साहब.. पुलिस की सतर्कता से धुला गोकशी का कलंक

साहब.. पुलिस की सतर्कता से धुला गोकशी का कलंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
साहब.. पुलिस की सतर्कता से धुला गोकशी का कलंक
साहब.. पुलिस की सतर्कता से धुला गोकशी का कलंक
विज्ञापन


बुलंदशहर। स्याना के गांव महाब में हुई गोकशी चिंगरावठी बवाल का मुख्य कारण बनी थी। मामले में पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज की तहरीर पर नामजद सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिनमें दो के नाम फर्जी पाए गए थे। इसके अलावा पांच दिसंबर की शाम को पुलिस ने गोकशी के आरोप में स्याना निवासी सरफुद्दीन, अहमदगढ़ के गांव खैलिया निवासी बन्ने खां, औरंगाबाद निवासी आसिफ व एक अन्य आरोपी साजिद को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। मामले में बीते दिनों पुलिस ने जब तीन गोकशों को गिरफ्तार किया तो सामने आया कि पूर्व में जेल भेजे गए चारों आरोपी निर्दोष हैं। जिन्हें बृहस्पतिवार देर रात जेल से रिहा कर दिया गया था। शनिवार को अमर उजाला से बातचीत में पीड़ितों ने अपना दर्द बयां किया। जबकि, साजिद व उसके परिजनों से संपर्क नहीं हो सका।
---
पांच दिसंबर की सुबह पूछताछ के लिए ले गई थी पुलिस
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खैलिया कल्याणपुर निवासी बन्ने खां ने शनिवार को बातचीत के दौरान बताया कि बीते पांच दिसंबर की सुबह तीन बजे पुलिस उसे घर से अहमदगढ़ थाना ले गई थी। जहां से सुबह आठ बजे उसे स्याना ले जाया गया और पूछने पर केवल बताया गया कि कुछ पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया जाएगा। लेकिन, पुलिस ने स्याना ले जाकर मारपीट की और पांच दिसंबर की शाम को गोकशी मामले में चालान कर दिया।
विज्ञापन

--
बेगुनाह थे साहब, बेवजह फंसाया था
स्याना निवासी सरफुद्दीन को भी पुलिस ने गोकशी में जेल भेजा था। जेल से छूटने और निर्दोष होने पर उसके घर में खुशी का माहौल है। बातचीत के दौरान सरफुद्दीन ने बताया कि वह बुलंदशहर में चल रहे इज्तमे में शामिल होने के लिए गया था। चार दिसंबर को उसे गोकशी की घटना में नामजद आरोपी होने की जानकारी मिली तो वह अवाक रह गया। पांच दिसंबर को उसे स्याना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। कहा कि उसे न्याय मिल गया व सच्चाई की भी जीत हुई है। निष्पक्ष जांच हुई जिससे उसे नई जिदंगी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पुलिस ने बचा दी जिंदगी
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक आसिफ को स्याना पुलिस ने गोकशी के मामले में जेल भेज दिया था। शनिवार को आसिफ के भाई आस मोहम्मद ने बताया कि गोकशी के आरोप में जेल गए छोटे भाई को अब इंसाफ मिल गया है। पुलिस की सतर्कता से गोकशी का जो कलंक लगा था वह अब पूरी तरह से धुल गया है। सोमवार को आसिफ मुंबई के लिये रवाना हो जाएगा। बता दें कि आसिफ मुंबई में रहकर घड़ी बेचने का काम करता है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed