फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बिजली विभाग ने चलाया बकाएदारों पर बड़ा चाबुक

बिजली विभाग ने चलाया बकाएदारों पर बड़ा चाबुक

Thu, 17 Aug 2017 10:56 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग ने चलाया बकाएदारों पर बड़ा चाबुक
200 बिजली बिल बकाएदारों पर एफआईआर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। शासन की सख्ती के बाद पावर कारपोरेशन ने बकाएदारों पर चाबुक चलाया है। इसमें विभाग ने तीन दिनों के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 80 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला है। विभाग की कार्रवाई से बकाएदारों और बिजली चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

पावर कारपोरेशन के एक्सईएन रामबाबू ने बताया कि शासन के सख्त आदेशों के मद्देनजर विगत तीन दिनों के भीतर बडे़ बकाएदार और बिजली चोरों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित थाने में 200 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही 80 हजार रुपये का समन शुल्क भी वसूला गया है। इस दौरान देहात, पहासू, अरनिया, खुर्जा रुरल समेत कई इलाकों में जेई, लाइनमैन संग अभियान चलाया गया है। बिजली विभाग के अभियान से बिजली चोरों में पूरी तरह से हड़कंप मच गया है। एक्सईएन ने बताया कि बिजली चोरों-बकाएदारों के खिलाफ लगातार एफआईआर कराई जाएंगी। अभियान इलाके में पूरी तरह से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed