फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   67 thousand families would'nt get rashan on old card.

67 हजार परिवारों का निवाला बंद

Tue, 22 Dec 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 22 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
 67 thousand families would'nt get rashan on old card.
आपूर्ति विभाग ने कंप्यूटराइज्ड राशन कार्ड के ऑनलाइन आवेदन निरस्त होने से 67318 परिवारों का निवाला छीन गया है। फार्म निरस्त होने पर डीलरों ने उपभोक्ताओं को पुराने राशन कार्ड से राशन और केरोसिन देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


इसकी शिकायत लेकर परेशान उपभोक्ता आपूर्ति कार्यालय पहुंच रहे हैं। विभाग का तर्क है कि उपभोक्ता दोबारा आवेदन करें।  नए राशन कार्ड से ही राशन मिलेगा।
विज्ञापन


जनपद में कंप्यूटराइज्ड राशन कार्ड के लिए 956987 उपभोक्ताओं के ऑनलाइन आवेदन अपलोड किए गए थे। फार्म भरने में वोटर कार्ड और आधार कार्ड की कॉपी अटैच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपलोड आवेदन से वोटर कार्ड की संख्या, नाम आदि का मिलान न होने से पूर्ति विभाग ने 67318 उपभोक्तओं के फार्म रिजेक्ट कर दिए। अपलोड आवेदन का वोटर कार्ड से मिलान होने से केवल 889669 उपभोक्ताओं के राशन कार्ड प्रिंट हुए हैं।

निरस्त आवेदनों के कारण कंप्यूटराइज्ड राशन कार्ड की सूची में नाम न होने से पुराने राशन कार्ड से उभोक्ताओं को राशन और केरोसिन देने से डीलरों ने इंकार कर दिया।

राशन से वंचित उपभोक्ता आपूर्ति कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार आवेदन निरस्त हो रहे। वे कई बार आवेदन कर चुके हैं। लेकिन राशन कार्ड नहीं बना।


रिजेक्ट आवेदन का वोटर कार्ड और आधार कार्ड से मिलान नहीं हो पाया। जिस कारण आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है। अब उभोक्ताओं को दोबारा आवेदन करना होगा। अपलोड आवेदन की जांच के बाद नया कंप्यूटराइज्ड राशन कार्ड बनेगा। नए कार्ड से उपभोक्ताओं को राशन और केरोसिन मिल सकेगा।
विनय कुमार सिंह, कार्यवाहक डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed