फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   67 ration shops will open soon off

जल्द खुलेंगी बंद 67 राशन की दुकानें

Tue, 10 May 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 10 May 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
67 ration shops will open soon off
राशन - फोटो : अमर उजाला

जनपद में पिछले काफी समय से बंद पड़ी 67 राशन की दुकानें जल्द ही खुलेंगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने ग्रामसभा की बैठक कर अलाट करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बंद दुकानों को चेकिंग के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर निरस्त कर दिया था।

विज्ञापन


बता दें कि जनपद में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों की संख्या 1426 है। वर्ष 2015 से लेकर अब तक शिकायत मिलने पर 85 दुकानों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान इन दुकानों में से 67 पर अनियमितताएं पाए जाने पर निरस्त कर दिया था और उपभोक्ताओं को दूसरे ग्राम पंचायत की दुकानों से संबद्ध कर दिया था।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि जनपद में बंद पड़ी 67 सरकारी सस्ते गल्ले की 67 दुकानों को ग्रामसभा की बैठक कर दूसरे व्यक्ति को अलाट करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सभी तहसीलों के इंस्पेक्टरों को अवगत करवा दिया है। इंस्पेक्टरों को बंद दुकानों को अलाट करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed