{"_id":"5aa975b54f1c1bbd758b598f","slug":"61521055157-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के अभियान से घरों पर ताल डाल फरार हुए पशु पालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के अभियान से घरों पर ताल डाल फरार हुए पशु पालक
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका के अभियान से घरों पर ताल डाल फरार हुए पशु पालक
सिकंदराबाद। नालियों में गोबर बहाने की शिकायत पर पशु पालकों के खिलाफ पालिका के अभियान शुरू होने से पशु पालकों में हड़कंप मच गया। पशु पालक अपने घरों पर ताला डालकर फरार हो गए। पालिका कर्मियों ने एक पशु पालक का पांच हजार रुपये का चालान काटा।
ईओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि नगर वासियों ने तहसील दिवस में पशु पालकों के नालियों में गोबर बहाने की शिकायत की थी। इसके बाद नगर पालिका अधिकारियों ने सभी पशु पालकों को नोटिस भेजकर नालियों में गोबर बहाने पर चालान की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई थी। नोटिस के बाद भी नालियों में गोबर बहाने से बाज नहीं आने वाले पशु पालकों के खिलाफ पालिका टीम ने बुधवार को पुलिस के साथ सीएचसी के पीछे की बस्ती में नालियों में गोबर बहाने वाले पशु पालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान की जानकारी होने पर पशु पालक अपने घरों पर ताला डालकर मौके से फरार हो गए। अभियान के दौरान नाले में गोबर बहाने का दोषी पाए जाने पर पशु पालक दल्ली का पांच हजार रुपये का चालान काटा गया। शेष पशु पालकों के मौके पर न मिलने के कारण पालिका टीम को वापस लौटना पड़ा।