{"_id":"589f530f4f1c1b8a5f37a400","slug":"546-critical-buthaen-peacefully-on-turnout","type":"story","status":"publish","title_hn":"546 क्रिटिकल बूथों पर शांति से हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
546 क्रिटिकल बूथों पर शांति से हुआ मतदान
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव-2017 के मद्देनजर शनिवार को मतदान की अग्निपरीक्षा में खाकी पास हो गई। मामूली कहासुनी को छोड़ दें तो जनपद में 2561 बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया। 546 संवेदनशील बूथों पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम एसएसपी से कराए थे। इसलिए अपने घरों से नहीं निकल पाए।
विज्ञापन
बता दें कि जिले में 546 संवेदनशील बूथ बनाए गए थे, जहां शांतिपूर्ण मतदान कराना खाकी के लिए चुनौती थी। डीइओ ने एसएसपी के सहयोग से खुद ऐसे बूथोें की कमान संभाली। जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने सिकंदराबाद, सदर, ककोड़, स्याना, डिबाई, खुर्जा, शिकारपुर पहुंचकर संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मतदाताओं को सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया।
विज्ञापन