{"_id":"5f4fd27c8ebc3e54c92469e2","slug":"53-new-corona-positive-in-bulandshahar-bulandshahr-news-gbd2047462117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में 53 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में 53 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले आने पर अब संक्रमित का आंकड़ा 2500 के करीब पहुंच गया है। बुधवार को 21 कैदी समेत 53 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसमें डायल 100 पर तैनात एक कांस्टेबल तीन पुत्रियों संग कोरोना संक्रमित मिला। वहीं, 77 कैदी समेत 104 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब कुल आंकड़ा 2405 हो गया हैं। जिसमें 46 की मौत हो चुकी है और 1978 डिस्चार्ज हो गए हैं, जबकि शेष 381 का उपचार चल रहा हैं।
जनपद में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण के मामले 2500 के करीब पहुंच गए हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार जिला कारागार में 21 और कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही नगर के कोठियात, अंबा कालोनी, देवीपुरा, शांति निकेतन, राधानगर व आवास विकास प्रथम में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया। जबकि, गांव धमरावली में पांच व नगर के कृष्णानगर में तीन में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। गुलावठी थाने में डायल 100 पर तैनात कांस्टेबल व उसकी तीन बेटी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, साथ ही थाने की पीआरवी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। शिकारपुर तहसील क्षेत्र में तीन, डिबाई क्षेत्र के निरीक्षण भवन में दो, अनुपशहर के रुपवास व नेहरूगंज गांव में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला। इसके अलावा सिकंदराबाद के रुई का पेंच निवासी, ऊंचागांव के औरंगाबाद ताहरपुर निवासी, खुर्जा के आनंद वाटिका कालोनी निवासी और बीबीनगर क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
77 कैदी समेत 104 हुए डिस्चार्ज
जिला कारागार में जहां प्रतिदिन कोरोना संक्रमण कैदी मिल रहे हैं। वहीं, बुधवार को कोविड-19 अस्पताल से 77 कैदी समेत 104 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जो जिला कारागार के लिए राहत भरा दिन रहा। वहीं, जनपद में एक ही दिन में सर्वाधिक 104 लोग पहली बार डिस्चार्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
डिबाई निवासी एक व्यक्ति की दिल्ली में मौत
डिबाई पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन के निकट निवासी 85 वर्षीय एक बुजुर्ग की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि जनपद के स्वास्थ्य विभाग ने अभी पुष्टि नहीं की हैं। परिजनों के अनुसार बुजुर्ग का एक सप्ताह पूर्व कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां बुधवार को उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
खुर्जा के एल-2 अस्पताल का आज होगा शुभारंभ
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के खुर्जा में कोविड-19 का एल-2 अस्पताल तैयार हो गया हैं। जो कि 70 बेड का बनाया गया है। बताया कि एल-2 अस्पताल में 18 वेंटिलेटर के साथ आईसीयू वार्ड भी हैं। जिसका बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया जाएगा।