{"_id":"59c7f3f24f1c1b99688b642b","slug":"51506276338-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत
ककोड़। रेलवे ट्रैक पार करते समय रविवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस के प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के वैर में रविवार दोपहर करीब दो बजे रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान 65 वर्षीय वृद्ध की दिल्ली की ओर से आ रही माल गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर ककोड़ पुलिस व जीआरीपी मौके पर पहुंची। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के पास कोई पहचान कागजात या अन्य सामान नहीं मिला है। प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्यूरो