फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   50 million will be illuminating colonies

50 करोड़ से रोशन होंगी कालोनियां

Sat, 03 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 03 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
50 million will be illuminating colonies
एलईडी - फोटो : file

जिले की अवैध कालोनियां भी अब रोशन हो सकेंगी। शासन ने अफसरों से जिले की अविद्युतीकृत अवैध कॉलोनियों में विद्युतीकरण का प्रस्ताव मांगा है। शासन द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर इन कालोनियों को विद्युतीकृत किया जाएगा।

विज्ञापन


जिले में करीब 200 कालोनी ऐसी हैं, जिनका विद्युतीकरण नहीं हो सका। यहां रहने वाले लोग या तो चोरी से बिजली जला रहे हैं या फिर लंबी दूरी से तार डालकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं। लंबी दूरी होने के कारण आए दिन तार टूटने की समस्या भी बनी रहती है।
विज्ञापन


नियमानुसार, नगर पालिका और प्राधिकरण से अस्वीकृत कालोनियों के विद्युतीकरण का प्रावधान नहीं होता है, लेकिन बिजली चोरी को कम करने की कवायद में जुटी सरकार अब इन कालोनियों को भी विद्युतीकृत करेगी। सरकार आईपीडीएस (इंटीग्रेटेड पावर डवलपमेंट स्कीम) के तहत इन कालोनियों में विद्युतीकरण का काम कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 200 कालोनियों के विद्युतीकरण पर 50 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। अवैध कॉलोनियों में विद्युतीकरण होने से यहां रहने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। अब गुल नहीं  होगी कोर्ट की बिजलीः जिला न्यायालय परिसर में अब बिजली का झटका नहीं लगेगा। न्यायालय परिसर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed