{"_id":"65048b487fd882119604bae6","slug":"49-government-schools-of-the-district-will-be-renovated-with-rs-77-crores-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-4288-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 77 करोड़ से संवरेंगे जिले के 49 राजकीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 77 करोड़ से संवरेंगे जिले के 49 राजकीय विद्यालय
विज्ञापन
बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा विभाग के 49 राजकीय स्कूलों में 77 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। इन स्कूलों में होने वाले विकास कार्य प्रोजेक्ट अलंकार के तहत होंगे। इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। डीआईओएस के अनुसार इस प्रस्ताव पर जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित 49 राजकीय स्कूलों में से 19 स्कूल पंडित दीन दयाल उपाध्याय हैं, जिन्हें राजकीय विद्यालय का दर्जा प्राप्त है। स्कूलों में व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए शासन ने प्रोजेक्ट अलंकार शुरू किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि इस बार शासन के निर्देश पर स्कूलों के लिए 77 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाए गए हैं। इसमें सभी 49 राजकीय स्कूलों को शामिल किया गया है। सभी स्कूलों में होने वाले कार्यों की राशि अलग-अलग है। यह प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग के सहयोग से तैयार किया गया है। इस राशि से राजकीय स्कूलों में बजट मिलने पर मूलभूत सुविधाओं को सुधारा जाएगा।
राजकीय स्कूलों में होंगे यह कार्य
डीआईओएस के अनुसार राजकीय स्कूलों में शौचालय, चहारदीवारी, बिजली, स्वच्छ पेयजल, खेल के मैदान, स्मार्ट कक्षाएं, बिल्डिंग एवं कक्षाओं की मरम्मत, शौचालय फर्नीचर, टाइल्स बिछाना, स्मार्ट प्रयोगशालाए, बच्चों के लिए खेल किट, सौंदर्यीकरण समेत अन्य विकास कार्यों के अलावा अन्य जरूरी काम भी होंगे।