फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   41 people health deteriorated after eating buckwheat flour in Bulandshahr

UP: कुट्टू का आटा खाने से 41 की तबीयत बिगड़ी, पांच अस्पताल में कराए गए भर्ती; सभी ने एक ही दुकान से खरीदा था

Mon, 16 Oct 2023 10:31 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (बुलंदशहर) Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 16 Oct 2023 10:31 PM IST
सार

मोदीनगर के एसडीएम संतोष कुमार राय का कहना है कि लोगों के साथ बैठक कर बताया जाएगा कि कुट्टू का आटा खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखा जाए। 

विज्ञापन
41 people health deteriorated after eating buckwheat flour in Bulandshahr
कट्टू का आटा खाकर बीमार हुए 41 लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र के पहले दिन के व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी और पूड़ी खाने से 41 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। रविवार की शाम खाना खाते ही सभी के पेट में तेज दर्द हुआ और उल्टियां लग गईं। हालत गंभीर होने पर पांच को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, जबकि अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

सभी के घरों में कुट्टू का आटा धेदा गुरुद्वारा मार्केट स्थित धमीजा किराना स्टोर से खरीदा गया था। स्टोर मालिक नेहा का कहना था कि वह मुख्य बाजार से अंकित गर्ग की दुकान से आटा खरीदकर लाया था। इस पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद दोनों दुकानों पर सील लगा दी है। आसपास की दुकानों से कुट्टू के आटे के नमूने लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार पड़े लोग आयुध निर्माणी फैक्टरी परिसर, कनौजा गांव, शिवम विहार और न्यू डिफेंस कॉलोनी के हैं। इनमें फैक्टरी परिसर के निवासी नितिन चौधरी, सुशील त्यागी, सूरज पाल वर्मा, शशीबाला, रेखा ने बताया कि पकौड़ी खाते ही सिर में चक्कर आने लगे और पेट में दर्द होने लगा। थोड़ी देर बाद ही उल्टियां लग गईं तो वे अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचकर पता चला कि कुट्टू के आटे से और भी लोग बीमार पड़े हैं। रात 12 बजे तक फैक्टरी परिसर से ही 19 लोग पहुंच गए, जबकि आसपास के भी कई लोग थे। कई लोगों को आटीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इन लोगों की बिगड़ी हालत  
बीमार पड़े लोगों में निर्माणी परिसर निवासी सारिका चौधरी, नितिन चौधरी, मुकेश, पुष्पा, यश त्यागी, आभा, आदित्य, गरिमा त्यागी, सूरजपाल वर्मा, अनुपम, अर्शी, रेखा, दृष्टि, तनू, पायल, विपिन, राजेश कुमार, मयंक, शशीबाला, बीएस राना, नीतू, तरूण, दक्ष, गुलशन, अंशु, न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी हर्ष व सिमरन, शिवम विहार कॉलोनी निवासी पलक, वंश, राकेश देवी, जीतपुर में मनोज, विपुल, रिया, बालेश, निक्की, निशू व कनौजा गांव के विपिन, नितिन, बबीता और कविता शामिल हैं।

दुकान पर लटका मिला ताला
एफएसडीए की टीम ने पहले धमीजा किराना स्टोर से कुट्टू के आटे का नमूना लिया। इसके बाद स्टोर पर सील लगा दी। स्टोर की संचालक नेहा ने बताया कि उन्होंने 85 किलो आटा बेचा था। उसे जानकारी लेकर टीम मुख्य बाजार में अंकित गर्ग की दुकान पर पहुंची। यहां ताला लटका मिला। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनएन झा ने बताया कि दुकानदार के आने पर नमूने लिए जाएंगे। फिलहाल सील लगा दी गई है।

मरीजों की हालत सामान्य
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर का कहना है कि कुट्टू का आटा खाने से बीमार पड़े लोगों को प्राथमिकता पर उपचार दिलाया गया। केवल पांच लोगों को भर्ती करना पड़ा। सभी मरीजों की हालत सामान्य है।

दर्ज होगी एफआईआर
एसीपी नरेश कुमार कहना है कि फूड प्वाइजिंग से लोगों के बीमार होने के मामले में तहरीर आने का इंतजार है। इसके मिल जाने पर एफआईआर दर्ज कर जांच कराई जाएगी।

लोगों को करेंगे जागरूक
मोदीनगर के एसडीएम संतोष कुमार राय का कहना है कि लोगों के साथ बैठक कर बताया जाएगा कि कुट्टू का आटा खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखा जाए। दुकानदारों को भी जागरूक किया जाएगा कि काफी समय से रखा आटा न बेचें।

फफूंद लगने से होती है फूड प्वाइजनिंग
कुट्टू का आटा खाने से सेहत को कोई समस्या नहीं होती है। कुछ लोग कुट्टू के आटे में बाजरे के आटे या अन्य चीजों की मिलावट कर देते हैं। कई मामलों में देखा गया है कि कुट्टू का आटा काफी समया से रखा हुआ था। ऐसे में आटे में फफूंद लग जाती है। फफूंद से ही फूड प्वाइजनिंग होती है। इसलिए यह ध्यान देना जरूरी है कि कुट्टू का आटा काफी समय से रखा हुआ हो तो उसे न बेचा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed