फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   38 thousand children will be vaccinated in the third phase

Bulandshahar News: तीसरे चरण में 38 हजार बच्चों को लगेगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
38 thousand children will be vaccinated in the third phase
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नियमित टीकाकरण के पहले और दूसरे चरण के अभियान से वंचित बच्चों को खसरा और रुबेला का टीका लगाने के लिए सोमवार से तीसरे और अंतिम चरण का अभियान शुरू हो गया है। अभियान के तहत करीब 38 हजार बच्चों को चिन्हित किया गया है। जिन्हें एएनएम 24 मार्च तक संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए टीका लगाएंगी। वहीं, खसरे से बचाने के लिए भटौना उपकेंद्र के पांच गांवों में एक अतिरिक्त खुराक देने का अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके जैन ने बताया कि संक्रामक बीमारियों का खतरा कम करने के लिए अभिभावक अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। टीकाकरण के बाद दर्द, सूजन, लालिमा होने या हल्का बुखार आने पर घबराएं नहीं। यह टीकाकरण के बाद सामान्य प्रक्रिया है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ता है। बताया कि तीसरे चरण में करीब 38 हजार बच्चों को विशेष अभियान के तहत टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 1632 सत्र का आयोजन होगा। गुलावठी क्षेत्र में पिछले दिनों मिले खसरे से पीड़ित बच्चों के मामले को संज्ञान में लेकर उपकेंद्र भटौना क्षेत्र के पांच गांवों के करीब 1200 बच्चों को एक अतिरिक्त टीका लगाया जाएगा। यह टीका नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को लगाया जाएगा। यह टीका उपकेंद्र भटौना के गांव भटौना, सोहनपुर, भोगपुर जिरावठी व बिसाइच गांव के बच्चों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed