फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   38 complainants reached the police station resolution day, only 27 got justice

Bulandshahar News: थाना समाधान दिवस में पहुंचे 38 फरियादी, 27 को ही मिला न्याय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
38 complainants reached the police station resolution day, only 27 got justice
खुर्जा कोतवाली में आयोजित थाना दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनते डीएम व एसएसपी। संवाद
बुलंदशहर/खुर्जा। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम श्रुति और एसएसपी श्लोक कुमार ने खुर्जा नगर कोतवाली में फरियादियों की शिकायतों को सुन उनका निस्तारण किया। सभी थानों पर कुल 38 फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें से 27 को मौके पर ही न्याय मिल सका। जबकि, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधीनस्थों को अधिकारियों ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन

खुर्जा कोतवाली परिसर में शनिवार को शिकायत लेकर पहुंची अरनिया थाना क्षेत्र के गांव रोहिंदा निवासी रिजवाना ने बताया कि साहब पति ने जबरन गर्भपात कराने के बाद दूसरी शादी कर ली है और इसके बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिस पर एसएसपी श्लोक कुमार ने विवेचक को जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने और गैर जमानती वारंट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यहां कुल आठ शिकायतें आई, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने एसडीएम और सीओ को महिला संबंधित मामलों को तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए, जिससे महिलाओं को थाना व चौकी के चक्कर नहीं काटने पड़े। इसी के साथ होली व रमजान के पर्व पर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और समय-समय पर सभी जगह जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका, खंड विकास कार्यालय व अन्य क्षेत्रों के अधिकारियों को पर्व के अवसर पर सतर्कता बरतने के लिए कहा गया। इस दौरान एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, सीओ विकास प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान देहात कोतवाली, अगौता थाना, चोला थाना, खानपुर थाना, शिकारपुर, अनूपशहर, जहांगीराबाद और डिबाई और रामघाट थाने पर एक-एक फरियादी पहुंचा। जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। सर्वाधिक शिकायतें गुलावठी थाने पर पहुंची, जहां नौ में से पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया।

इसके अलावा औरंगाबाद में दो में से एक, सिकंदराबाद में चार में से दो, ककोड़ में सभी दो, नरसेना में तीन में से दो, अरनिया में दो में से एक शिकायत का निस्तारण किया गया। जबकि, कोतवाली नगर,बीबीनगर, जहांगीरपुर, सलेमपुर, पहासू, अहमदगढ़, अहार, नरौरा और छतारी थाने पर कोई फरियादी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed