फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   36 hours after the Delhi-Howrah rail route disrupted

36 घंटे बाद भी दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट ठप

Thu, 29 Dec 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन Updated Thu, 29 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
36 hours after the Delhi-Howrah rail route disrupted
train - फोटो : File Photo

विज्ञापन

कानपुर में हुए ट्रेन हादसे के 24 घंटे बाद भी दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर ट्रेन संचालन पटरी पर नहीं आ पाया। कानपुर-खुर्जा होकर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों को मुरादाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया गया। बृहस्पतिवार को खुर्जा से गुजरने वाली सात ट्रेनें रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

हांलाकि पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर असर नहीं पड़ने से यात्रियों को थोड़ी राहत मिली लेकिन भीड़ कई गुना बढ़ गई।  गौरतलब हो कि बुधवार तड़के कानपुर के पास रूरा स्टेशन के समीप अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। घटना के दूसरे दिन भी दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पूरी तरह से ठप्प रहा।
विज्ञापन


दिल्ली हावड़ा रूट पर अप और डाउन गाड़ियों को गाजियाबाद-मुरादाबाद-मुगलसराय रुट से निकाला गया। मालूम रहे कि दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित जंक्शन स्टेशन से होकर कई ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में यात्रियों की भीड़ होने से स्टेशन पर चहल-पहल रहती थी। ट्रेन हादसे के चलते ट्रेनों का आवागमन ठप्प हुआ तो बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन पकड़ने को लगानी पड़ी गाजियाबाद-हापुड़ की दौड़
 रूट डायवर्जन होने के कारण दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन ठप होने से यात्रियों को  गाजियाबाद और हापुड़ तक दौड़ लगानी पड़ी। हांलाकि पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन होने से थोड़ी राहत मिली है।

तीन दिन के लिए रद्द हुईं आठ ट्रेनें
हादसे के बाद 36 घंटे से ट्रेनों का आवागमन बाधित है। इसके कारण सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी, लखनऊ-नई दिल्ली गोमती, इलाहाबाद-मेरठ संगम और ऊंचाहार एक्सप्रेस अप और डाउन आठ ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है।


कानपुर में हुए हादसे के कारण दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। सभी ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। - पीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक, खुर्जा जंक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed