फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   34 street lights will be installed on Khurja ROB at a cost of 40 lakhs

Bulandshahar News: खुर्जा आरओबी पर 40 लाख की लागत से लगेंगी 34 स्ट्रीट लाइट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। रेलवे ओवर ब्रिज पर करीब छह साल बाद लोगों को स्ट्रीट लाइट की सुविधा मिलेगी। खुर्जा ब्लॉक की ओर से करीब 40 लाख रुपये की लागत से 34 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए पुराने जर्जर खंभों व लाइटों को हटा दिया गया है। अब नई लाइटें लगने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

खुर्जा-जेवर रोड पर खुर्जा जंक्शन रेलवे लाइन को पार करने के लिए वर्ष 2018 में रेलवे ओवर ब्रिज बनकर तैयार हुआ था। उस वक्त ओवर ब्रिज पर रेलवे ने दोनों दिशाओं में 18 खंभे और 34 स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थी। इसमें न तो रेलवे और न ही ऊर्जा निगम ने विद्युत कनेक्शन दिया। अन्य विभागों ने कनेक्शन के लिए प्रयास नहीं किया। यह लाइट बिना जले की चोरी व खराब हो गईं। बीते कुछ सालों में खंभे भी टूटकर गिरने लगे। शाम ढलने के बाद हादसे होने लगे। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारियों व प्रशासन से गुहार लगाई, मगर सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


स्थानीय लोग व किसान नेताओं ने ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह से इस संबंध में मांग रखी। इस पर खंड विकास कार्यालय की ओर से इसमें जांच कराई गई और खंभों को ठीक कराने की तैयारी की गई। इसमें एक बार जर्जर खंभों की वेल्डिंग की गई, फिर भी वह टिक नहीं सके। फिर खुर्जा बीडीओ विवेक कुमार ने इसमें नई लाइट लगवाने व खंभे के लिए प्रस्ताव भेजा, जिसकी मंजूरी मिलने पर टेंडर प्रक्रिया जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ओवर ब्रिज पर करीब 40 लाख रुपये की लागत से 18 खंभें व 34 स्ट्रीट लाइट लगवाई जा रही है। जल्द यह कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद राहगीर व स्थानीय लोगों की समस्या दूर होगी। - मोनिका सिंह, ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed