फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   318 heat stroke patients reached hospital

Bulandshahar News: पारा पहुंचा 43.1 डिग्री, हीट स्ट्रोक के 318 मरीज पहुंचे अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
318 heat stroke patients reached hospital
बुलंदशहर। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण लोग हीट स्ट्रोक और डायरिया के शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार को हीट स्ट्रोक और डायरिया के 318 मरीज अस्पताल पहुंचे। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएमओ ने सभी सरकारी अस्पतालों में ओआरएस कॉर्नर और पांच-पांच बेड के लू वार्ड खोलने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को पारा 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन की शुरूआत ही भीषण गर्मी के साथ हुई। शाम तक इसी तरह का मौसम बना रहा। लू के कारण घर में भी लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 43.1 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 13 फीसदी और हवा की गति 12 से 14 किलोमीटर के बीच रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के लिए 1,294 मरीज पहुंचे। इनमें 318 मरीज हीट स्ट्रोक व डिहाइड्रेशन के रहे। चिकित्सकाें के अनुसार गर्मी के कारण लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। मरीजों में चक्कर आने, जी मिचलाने और सिरदर्द जैसे लक्षण मिल रहे हैं। डायरिया के मरीजों की संख्या भी काफी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन उल्टी-दस्त के 200 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से औसतन 10 मरीज भर्ती हो रहे हैं। सीएमओ ने सभी सरकारी चिकित्सालयों के प्रभारियों को एडवाइजरी जारी कर ओआरएस कॉर्नर बनाने व लू वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। कुछ सरकारी चिकित्सालयों पर ओआरएस कॉर्नर व लू वार्ड का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय गर्मी चरम पर है। फिलहाल मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। - डाॅ. विवेकराज, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र



लू व गर्मी से पीड़ित मरीजों के लिए सभी सरकारी चिकित्सालयों में ओआरएस कॉर्नर बनाया जाएगा। पांच-पांच बेड का लू वार्ड भी बनाया जाएगा। - डॉ.विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed