{"_id":"5b3271d04f1c1b264d8b8861","slug":"31530032592-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्शल आर्ट में 12 खिलाडिय़ों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्शल आर्ट में 12 खिलाडिय़ों ने जीते पदक
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्शल आर्ट में12 खिलाड़ियों ने जीते पदक
खुर्जा। गाजियाबाद में आयोजित खेल महोत्सव में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता ने खुर्जा मार्शल आर्ट अकादमी के 12 खिलाड़ियों ने पदक झटका। नगर में पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में 22 से 24 जून को आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मार्शल आर्टस एकेडमी एवं स्पोर्ट्स एकेडमी खुर्जा के 58 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इन खिलाड़ियों ने जूडो, बाक्सिंग, कबड्डी, एथलेटिक्स और कुश्ती में प्रतिनिधित्व किया था। उनमें से अभिषेक सिंह, रितिक ने स्वर्ण पदक, दीपक, हरिओम ने रजत पदक तथा गौरव राघव, सुमित, सृष्ठि गोयल, सौरभ चौधरी, यश चौहान, लोकेश, अमन, अंकुर आदि ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपना परचम लहराया। एकेडमी के चीफ कोच अमित शर्मा ने बताया कि नगर में पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। मौके पर केशव भाटी, सुमित शर्मा, अमोल, राहुल आदि मौजूद रहे।