{"_id":"5aa975b24f1c1ba8758b5602","slug":"31521055154-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए ने अवैध कालोनियों को किया ध्वस्त, शोरूम भी किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए ने अवैध कालोनियों को किया ध्वस्त, शोरूम भी किया सील
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कालोनियों को किया ध्वस्त, शोरूम सील
सिकंदराबाद। अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को बीडीए टीम ने कई कालोनियों को ध्वस्त कर दिया। वहीं टीम ने एक शोरूम को भी सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों को हल्के फुल्के विरोध का भी सामना करना पड़ा।
बीडीए सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि डीएम के आदेश पर बुधवार को सिकंदराबाद में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुई हाईवे पर जाट चौक से सिकंदराबाद की ओर जाने वाले रास्ते पर दुर्गा मोटर्स के शोरूम को सील कर दिया। वहीं शराब के ठेके के पास मुन्ना लोधी, सत्यवीर द्वारा करीब छह बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की गई कालोनी को भी ध्वस्त कर दिया। बताया कि सिरोधन रोड पर धर्म सिंह, महीपाल, अरविंद यादव द्वारा नाले के ऊपर किए गए अवैध निर्माण को भी तोड़ दिया गया। बाईपास पर आकाश द्वारा अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्री वाल और दो कमरों और पास में ही प्रवीन द्वारा किए 70 गज पर किए गए अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के प्रभारी सहायक अभियंता सत्यवीर चौधरी, अवर अभियंता सुनील त्यागी, पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।