फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   309 bank branches in the district will open today ahead of the strike.

Bulandshahar News: हड़ताल से पूर्व आज खुलेंगी जिले की 309 बैंक शाखाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले 28, 29 व 30 सितंबर को हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगे। प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के बीच ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर को जिले की सभी 309 शाखाएं खुली रहेंगी। वहीं, शनिवार को यूएफबीयू के जिला संयोजक ने नगर मजिस्ट्रेट व पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिले में राष्ट्रीयकृत और गैर राष्ट्रीयकृत कुल 309 बैंक शाखाएं हैं। जहां प्रतिदिन क्लीयरिंग ही करीब 200 से 250 करोड़ की होती हैं। यूएफबीयू समेत अन्य बैंक यूनियनों ने सप्ताह में पांच दिन कामकाज की मांग करते हुए 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल की घोषणा की हैं। बैंकों की हड़ताल को देखते हुए व्यापारी और आमजन इस बात को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार को सभी बैंक खोले जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, हड़ताल के दौरान शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा लेकिन ग्राहकों के लिए एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अग्रणी जिला प्रबंधक धीरज कुमार झा ने ग्राहकों से अपील की है कि वे जरूरी बैंकिंग कार्य रविवार को ही निपटा लें और हड़ताल के दौरान मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट आईएमपीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी और कारोबार कॉरेस्पोंडेंट जैसी वैकल्पिक सेवाओं का इस्तेमाल करें। हड़ताल के दौरान ग्राहक सेवा केंद्र सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, यूएफबीयू के जिला संयोजक तरुणवीर सिंह तोमर ने कहा कि पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था को लागू किया जाएं। इसको लेकर हड़ताल की जाएगी। शनिवार को हड़ताल की सूचना देने के लिए नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया। बताया कि 28 सितंबर को पीएनबी के यमुनापुरम स्थित मंडल कार्यालय, 29 सितंबर को एसबीआई की मुख्य शाखा और 30 सितंबर को मलका पार्क में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed