{"_id":"68ee8399c96f56de42044e5c","slug":"30-quintals-of-rasgulla-and-gulab-jamun-destroyed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-142110-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गले में संक्रमण के बढ़ रहे मरीज, पहुंच रहे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गले में संक्रमण के बढ़ रहे मरीज, पहुंच रहे अस्पताल
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के काउंटर पर दवा लेने को खड़े मरीज। संवाद
बुलंदशहर। पिछले कई दिनों से दिन-रात के तापमान में काफी अंतर होने पर लोग गले में खराश, दर्द, सूजन, वैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन आदि बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। प्रतिदिन जिला चिकित्सालय के ईएनटी विभाग की ओपीडी में ऐसे 70 से 80 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को ईएनटी ओपीडी में करीब 90 मरीजों ने परामर्श लिया।
एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश के बाद से रात का तापमान गिरता जा रहा है। जिससे बीमारियों में इजाफा हो रहा है। जो जिला चिकित्सालय से लेकर अन्य सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में पहुंच रहे है।
जिला चिकित्सालय के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अरुण एमएस ने बताया कि ओपीडी में इन दिनों सर्वाधिक मरीज गले में इंफेक्शन के आ रहे हैं। कुछ मरीज बुखार के साथ गले में दर्द की समस्या बता रहे हैं तो कुछ मरीज बुखार ठीक होने के बाद गले में दर्द और सूजन की समस्या बताते हैं। मंगलवार को ओपीडी में करीब 90 मरीजों ने परामर्श लिया। इसमें 40 से अधिक ने गले में इंफेक्शन, खराश, सूजन आदि की समस्या बताई।
विज्ञापन
Iचिकित्सालय की ओपीडी में वायरल बुखार के अलावा अब गले में इंफेक्शन के मरीज भी अधिक आने लगे हैं। मरीजों की जांच करने के बाद चिकित्सकों परामर्श दे रहे है। हालत गंभीर होने पर इमरजेंसी में भेजकर उन्हें भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालयI