{"_id":"56f5733b4f1c1b827df14d5a","slug":"30-gram-panchayat-meetings-will-be-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 ग्राम सभाओं में बनेंगे पंचायत घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 ग्राम सभाओं में बनेंगे पंचायत घर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
पंचायत बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 ग्राम सभाओं में पंचायत घरों का निर्माण होगा। डीपीआरओ ने प्रधान और पंचायत सचिवों से रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि पंचायत भवनों का प्रस्ताव अप्रैल माह में होने वाली जिला योजना बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। वित्त वर्ष 2016-17 में पांच हजार या इससे अधिक आबादी वाले गांवोें में पंचायत घराें का निर्माण होना है।
विज्ञापन
कुल 30 ग्रांवों में 17-17 लाख रुपये की लागत से पंचायत घर बनेंगे। प्रधान इन पंचायत घरों में बाकायदा पंचायत सदस्यों के लिए सीटिंग प्लान बनाएंगे। सभी सरकारी कैंप भी पंचायत घरों में ही लगेंगे। डीपीआरओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिवों को डीपीआर बनाने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद जिला योजना बोर्ड में पंचायत घर निर्माण का प्रस्ताव रखा जाएगा। वित्तीय वर्ष 2016-17 में 30 गांवों में बड़े पंचायत घरों का निर्माण कराया जाएगा। इससे ग्राम पंचायत समिति के क्रियाकलापों में तेजी आएगी।
विज्ञापन