फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   28 by nomination, last chance today

28 ने किया नामांकन, आज आखिरी मौका

Tue, 24 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 24 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
28 by nomination, last chance today
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नामांकन के अंतिम दिन से ठीक पहले सोमवार को 28 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अब तक सातों विधानसभा सीटों पर 39 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। कलक्ट्रेट पहुंचे गुडडू पंडित का मीडिया से बात करने को लेकर एसडीएम ऋतु पूनिया से विवाद हो गया। वहां मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद हालात सामान्य हो गए।

सिकंदराबाद सीट से रालोद की आशा यादव ने नामांकन किया। राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी आशा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव की पत्नी हैं। सपा से टिकट नहीं मिलने पर आशा यादव ने हाल ही में रालोद का दामन थामा था। सिकंदराबाद सीट पर बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के दामाद राहुल यादव ने नामांकन किया।
विज्ञापन


इसी सीट से भाजपा उम्मीदवार विमला सोलंकी ने भी नामांकन प्रक्रिया पूरी की। विमला सोलंकी सिकंदराबाद की मौजूदा विधायक हैं। बुलंदशहर सदर सीट से डिबाई के विधायक श्रीभगवान उर्फ गुड्डू पंडित ने रालोद के सिंबल पर नामांकन किया। गुड्डू पंडित सपा सुप्रीमो से विवाद के बाद बीजेपी से टिकट की कतार में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर गुड्डू पंडित ने राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर नॉमिनेशन फाइल किया। पूर्व राजस्व मंत्री व सदर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सिरोही ने नामांकन किया। सपा गठबंधन के प्रत्याशी शुजात  आलम और राष्ट्रीय किसान  मजदूर पार्टी के रूप गिरी ने नामांकन किया।  

खुर्जा सीट से भाजपा के वीरेंद्र खटीक, रालोद के मनोज गौतम, बसपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह, राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के राजवीर सिंह ने पर्चा दाखिल किया। स्याना सीट से रालोद के टिकट पर ठाकुर सुनील सिंह ने नामांकन किया। वह हाल ही में सपा छोड़कर रालोद में शामिल हुआ था।

कांग्रेस गठबंधन से आरिफ खान, सपा से राजीव लोधी,  भाजपा से देवेंद्र लोधी ने नामांकन किया। विधानसभा सीट अनूपशहर से भाजपा के संजय शर्मा, राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के परमेश वशिष्ठ ने पर्चा भरा। डिबाई से सपा के हरीश लोधी, रालोद के सत्यवीर यादव ने नामांकन किया।

शिकारपुर से विधायक गुडडू पंडित के भाई मुकेश शर्मा ने रालोद से पर्चा दाखिल किया। कुल मिलाकर सोमवार को सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस और रालोद समेत अन्य दल निर्दलीय उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।


 मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। इसलिए सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। आंजनेय कुमार सिंह - जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed