{"_id":"589e14ae4f1c1b2b623787d6","slug":"27-sector-magistrates-will-assume-command-of-the-381-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 सेक्टर मजिस्ट्रेट संभालेंगे 381 बूथों की कमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 सेक्टर मजिस्ट्रेट संभालेंगे 381 बूथों की कमान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 11 Feb 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के आज होने वाले मतदान से पूर्व खुर्जा विधानसभा के 381 बूथों पर कड़ी सुरक्षा की गई है। प्रत्येक बूथ पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, चार पैरामिलिट्री जवान व पुलिस तैनात रहेंगी। इसके अलावा हाईरिस्क एरिया के बूथों पर सीसीटीवी लगाकर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
एसडीएम खुर्जा राहुल यादव ने बताया कि प्रथम चरण में आज होने वाले मतदान से पहले बूथों पर सुरक्षा के लिहाज से भारी सुरक्षा बल तैनात रहेगा। 381 बूथों पर 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके अलावा क्षेत्र के संवेदनशील-अतिसंवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, हाईरिस्क बूथों पर अतिरिक्त फोर्स के अलावा मोबाइल फोर्स भी तैनात रहेंगी। उधर, सिकंदराबाद और शिकारपुर में 44 अतिसंवेदशनशील बूथों पर भी लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई है। सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा मोबाइल वैन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष मतदान के लिए क्षेत्र में गश्त करेगी।
विज्ञापन
रिटर्निंग ऑफिसर कन्हई सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद विधानसभा को 25 सेक्टर, तीन जोन में बांटा गया है। 1594 कर्मचारियों को लगाया गया है। 55 संवेदशनशील बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए है, 30 बूथों पर सीसीटीवी कैमरें लगाए गए है। 44 अतिसंवेदनशील बूथों पर मतदान का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
बुलंदशहर सहित दिल्ली, लखनऊ में बैठे अधिकारी इन बूथों पर मतदान को सीधे देख सकते हैं। दूसरी ओर, शिकारपुर क्षेत्र से कुल 229 मतदान केंद्रों पर 346 बूथ बनाए गए हैं। पूरे क्षेत्र को 3 जोन व 26 सेक्टरों में बांटा गया है। क्षेत्र में 42 बूथ बर्नेबल तथा 55 बूथ क्रिटिकल श्रेणी में रखे गए हैं।
निर्वाचन अधिकारी एसडीएम उमाशंकर ने बताया कि चुनाव आयोग की मंशा है कि हर मतदाता निर्भय और निष्पक्ष होकर अपने वोट का इस्तेमाल करें। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। जिला चुनाव प्रभारी चौधरी यशवीर सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद में अर्धसैनिक बलों की 15 कंपनी के अलावा दूसरे जनपदों से बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। गडबड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।